फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानेदार जिले से बाहर कई हुए इधर से उधर

Sat, 15 Nov 2014 05:31 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर परिवर्तन हुआ है। दो थानेदारों को जिले से बाहर भेजा गया है वहीं आधा दर्जन से ज्यादा थानों के एसओ को बदल दिया गया है। नए एसपी सिटी और आरआई ने भी चार्ज संभाल लिया है। हालांकि यह फेरबदल कानून व्यवस्था के लिए किया गया है लेकिन इस फेरबदल से कानून व्यवस्था का कुछ भला होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

अब तक फैजगंज बेहटा में तैनात रहे एसओ संग्राम सिंह को पीलीभीत और वजीरगंज के एसओ जमीरुलहसन को बरेली भेजा गया है। एसओ मूसाझाग रुकुमपाल सिंह यादव को एसओ इस्लामनगर, एसओ इस्लामनगर ब्रजेश यादव को एसओ फैजगंज बेहटा बनाया गया है। एसओ कुंवरगांव भोलू सिंह भाटी को वजीरगंज थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं सिविल लाइंस थाने की मैकूलाल चौकी इंचार्ज उमेश गौतम को एसओ वजीरगंज बनाया गया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात रहे रामलखन यादव को मूसाझाग थाने का चार्ज दिया गया है। इधर लल्लन सिंह यादव ने बदायूं के नए एसपी सिटी और आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए सुवेश सिंह यादव ने पुलिस लाइंस पहुंच कर आरआई का चार्ज संभाल लिया है। पिछले दिनों एसपी सिटी मानसिंह चौहान का तबादला हो गया था। वहीं यहां तैनात रहे आरआई आदेश त्यागी का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया था। हालांकि कानून व्यवस्था के नाम पर जिले के कई थानों में फेरबदल जरूर हुआ है लेकिन इससे कानून व्यवस्था और पब्लिक का भला होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें