फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं जेल के कैदी की हेपेटाइटिस से मौत

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/पटियाली। बदायूं जेल में अपहरण और गैंगेस्टर मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान लखनऊ के पीजीआई में मौत हो गई। वह हेपेटाइटस-बी से पीड़ित था। बदायूं जेल प्रशासन ने उसे पहले आगरा मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। पीजीआई में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला जयकिशन के राधेश्याम (45) पिछले काफी समय से बदायूं की जेल में अपहरण गैगेस्टर के मामले में सजा काट रहे थे। पांच अक्टूबर को जेल में उनकी हालत बिगड़ी। इस पर उनको बदायूं के जिला लाया गया। यहां से राधेश्याम को आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ पीजीआई मेडीकल कॉलेज से रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को राधेश्याम की मौत हो गई।

राधेश्याम का इलाज पहले से ही जेल अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उनको पहले जिला अस्पताल बाद में आगरा मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन की ओर से इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।-अरविंद पांडेय, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें