Leaderboard

डॉ. अल्पना कंसल

मेरा नाम डॉ. अल्पना कंसल है। बचपन में मुझे घर का काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था। मेरी मामी मरीजों का इलाज करती थीं। उन्हें देखते-देखते मैं भी खेल-खेल में कलम से घर के लोगों को इंजेक्शन लगाने का नाटक करती रहती थी। शायद उसी खेल में मेरे भविष्य की दिशा छुपी हुई थी।
आगे चलकर मैं महिला रोग विशेषज्ञ बनी। आज मैं आईएमए गाजियाबाद की अध्यक्ष हूँ। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए पिछले पाँच वर्षों से मैं गरीब बच्चियों को सर्विक्स कैंसर का निशुल्क टीका लगवा रही हूँ। हर साल करीब 40 से 50 किशोरियों को यह टीका लगवाया जाता है। एक टीके की कीमत ढाई से तीन हजार रुपये होती है, लेकिन मैं यह टीका बच्चियों को पूरी तरह मुफ्त लगवाती हूँ।
इसके अलावा मैं गरीब महिलाओं का भी निशुल्क इलाज करती हूँ। मेरा मानना है कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा है, और इसी भावना के साथ मैं निरंतर काम कर रही हूँ।


Follow Us