मिलक। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार के खिलाफ वसूली को भेजी गई लंबे अरसे से पड़ी 59 हजार एक सौ पचास की आरसी प्रशासन ने वसूल कर ली है। साल भर से वसूली के पीछे राजस्व प्रशासन का दावा था कि पूर्व अध्यक्ष के बैंक खाते में सिर्फ दो हजार हैं। उनके नाम कोई प्रापर्टी संज्ञान में नहीं है।
शासन ने करीब साल भर पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप में 59 हजार एक सौ पचास की धांधली पाई थी। वसूली को आरसी जारी की गई थी। राजस्व महकमा साल भर से कागजी बसूली की कवायद में था है, लेकिन वसूली नहीं हो पाई थी। पालिकाध्यक्ष ने अगस्त 2011 में धनराशि जमा करने को 15 दिन का समय लिया था। बाद में जमा करना टल गया। दस मई को राजस्व प्रशासन ने दावा जताया था कि पूर्व पालिकाध्यक्ष से वसूली को लेकर खाते में सिर्फ दोे हजार हैं। प्रशासन के संज्ञान में कोई प्रापर्टी नहीं है। इस कारण वसूली लंबित है। अब प्रशासन सक्रिय हुआ तो पालिकाध्यक्ष ने 59 हजार एक सौ पचास हजार की आरसी जमा कराई है। बसूली को तहसीलदार एके त्रिपाठी ने पुष्टि की है। उनका दावा है कि दावा है कि पहले से ही प्रशासन का प्रयास चल रहा था।