राठ। अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया है। जरिया थाने के अलकछवा गांव के भागीरथ पुत्र जगमोहन बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह सेे बंडवा निवासी बडडे पुत्र फूलसिंह, राजनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार अन्य मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।