तहसील में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की उमड़ी भीड़
हमीरपुर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन में दो दिन शेष रहते शुक्रवार को प्रत्याशियों की भीड़ नामांकन के लिए उमड़ पड़ी। जिले की 7 निकायों पर अध्यक्ष पद के लिए 30 नामांकन हुए। वहीं वार्ड सदस्यों के लिए 367 प्रत्याशियों नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें सबसे अधिक स्थानीय नगर पालिका के प्रत्याशी शामिल है।
स्थानीय नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए पूनम, उर्मिला, विमला देवी, श्रुतिकीर्ति, प्रेमादेवी, रेखा, गीता कुशवाहा, विमला, शबनम, कृष्णा व समीम बानो ने पर्चा दाखिल किए। जबकि वार्ड 1 से 5 तक 18, 6 से 10 में 13, 11 से 15 में 10, 16 से 20 में 9, 21 से 25 में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुमेरपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चंदादेवी, जगरानी, मीरा, कमला वर्मा, रेखा देवी, गंगादेवी, रूकमणि, चमेली, रजुलिया व गीता ने पर्चा दाखिल किया। जबकि 1 से 7 वार्ड तक 22, 8 से 15 तक 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुरारा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिसमें सुषमा, सुशीला, उर्मिला, लक्ष्मी व संतोष ने पर्चा दाखिल किए। जबकि 1 से 5 वार्ड तक 14, 6 से 11 तक 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। स्थानीय नगर पालिका व दो नगर पंचायत सुमेरपुर व कुरारा के मुख्य दलों के प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करने आएगे। पूरे जिले में कुल अध्यक्ष पद के लिए 30 व सदस्य पद के लिए 369 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने आए नामांकन जुलूस भीड़ को पुलिस ने तहसील गेट पर ही रोक दिया।