हमीरपुर। ज्येष्ठ माह में गुरुवार से नौतपा लगते ही आसमान से शरीर को जलाने वाली आग सी बरस रही है। गुरुवार का दिन अब तक का सबसे गरम दिन रहा। लू और तपिश से बचने के लिए लोग घरों से नहीं निकले। जरूरी काम होने पर ही लोग पूरी व्यवस्था के साथ ही बाहर निकले। गुरुवार को तापमान बढ़कर 45.6 डिग्री पहुंच गया।
ज्येष्ठ माह में नौ तपा में गर्मी पूरे चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह से धीरे-धीरे मौसम गर्म हवाओं में तब्दील होने लगा है और दोपहर चढ़ने के बाद आसमान से आग बरसने लगी। लोग लू व तपिश से बचाव के लिए घरों से निकले लेकिन सिर पर अंगौछा और छतरी व पानी लेकर ही निकले। दोपहर भर सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा रहा। कूलर भी फेल हो गया। जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। गर्मी से जहां लोग बेचैन व बेहाल है। वहीं पशु पक्षियाें का भी गर्मी से बुरा हाल है। पशु पक्षियों के प्रेमी लोग आंगन और घर की छतों पर टूटे घड़ों में पानी भरकर रखा दिया। वहीं अन्ना जानवर पानी के लिए भटकते दिखाई देेते है। वहीं प्रशासन ने पशुओं के पानी के लिए नलकूपों को चलाने के सख्त निर्देश दे रखे है।