भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के भौनियां गांव में गुरुवार दोपहर में एक मकान में आग लगने वहां चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र भी जल गया। आग से घर गृहस्थी का सामान फुंक गया। आग से करीब तीन लाख के नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। भौनियां में दोपहर करीब 2.10 बजे गांव के सूरज सिंह के मकान में आग लग गई। इसी मकान में उसकी पत्नी कृष्णा देवी आंगनबाड़ी केंद्र चलाती हैं। आग से केंद्र का सामान व रिकार्ड जल गया। जबकि घर में रखा गृहस्थी का सामान व बोरिंग का सामान भी नष्ट हो गया।