हमीरपुर। अलग अलग क्षेत्रों में तीन महिलाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ललपुरा थानाक्षेत्र के परसनी गांव के मीर हसन की पुत्री रहमत फातिमा (21) बीती रात जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह नगर के स्थानीय पुलिस लाइन निवासी कमल सिंह की पत्नी ज्योति (24) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसी तरह सजेती थानाक्षेत्र के धरछुआ गांव निवासी रज्जन सिंह की पुत्री प्रेमना (21) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इनकी भी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका। इनके परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।