भरुआसुमेरपुर। कसबे की महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के नजर पड़ने पर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया है। कसबा निवासी संगीता (36) पत्नी गिरीशचंद ने अज्ञात कारणों से जान देने का प्रयास किया। अस्पताल में उसकी हालत में सुधार है।