हमीरपुर। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के सहबाजपुर गांव में सुबह एक महिला खाना बनाते समय गंभीर रूप से जल गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सजेती थानाक्षेत्र के सहबाजपुर गांव के अतर सिंह की पत्नी कल्पना (21) सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। पति अतर सिंह ने बताया कि तभी उसकी एक साल की पुत्री पारुल खेलते हुए वहां आ गई और पास में रखे दीये को गिरा दिया। जिससे करोसिन चूल्हे की तरफ पहुंचने से आग फैल गई। आग की चपेट में आने से कल्पना बुरी तरह से जलने लगी। उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पति ने बच्ची को दूर हटाकर उस पर कंबल डालकर आग को बुझाया। तब तक महिला 90 फीसदी जल चुकी थी। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।