भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के देवगांव में रविवार को दरवाजे पर खेल रहे एक बालक को जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। देवगांव निवासी भिक्खू नामदेव का पुत्र सुभाष (6) अपने दरवाजे पर खेल रहा था। तभी रात 7.30 बजे गांव से सुमेरपुर की ओर आ रही मार्शल जीप ने बालक सुभाष को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।