मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव में ट्रैक्टर से चारपाई में धक्का लगने के बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए। वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगा और पथराव शुरू हो गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर सुलह समझौता कराया। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव निवासी एक व्यक्ति शाम को साढ़े छह बजे अपना ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। इसी बीच एक चारपाई में ट्रैक्टर से धक्का लग गया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने लगे। जानकारी होते ही चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। यह देख गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सुरियावां मंजू यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में सुलह समझौता कराकर मामले को सुलझाया गया।