मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा गांव में पिता के साथ भैंस धोने गया एक बालक रजवाहे में डूब गया। इसका पता पिता को घर पहुंचने पर तब लगा जब उसका पुत्र काफी देर तक घर नहीं लौटा। कई घंटे तक खोजबीन के बाद बालक का शव रजवाहे पर बने बांस की पुलिया के नीचे फंसा मिला।
कोतवाली भदोही और पुलिस चौकी मोढ़ क्षेत्र के डुड़वा गांव में सोमवार को दोपहर 12 बजे शिवसागर नहर में भैंस धोने गया था। उसके साथ उसका सुनील गौतम (11) भी गया था। भैंस धोकर शिवसागर वापस आ गया लेकिन लड़का नहर में डूब गया। घर पहुंचने पर काफी देर तक पुत्र के न आने पर वह चिंतित हो गया। संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ पता न चलने पर ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर रजवाहे में लड़के को खोजने का कार्य शुरू कर दिया। रजवाहे में काफी पानी होने के कारण खोजबीन में भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। कई घंटे तक खोजबीन के बाद सायं पांच बजे रजवाहे में कुछ दूर पर बने बांस के अस्थाई पुलिया के नीचे बालक का शव फंसा मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।