पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बदायूं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी की मां श्रीमती कांति त्रिपाठी पत्नी श्याम नारायन त्रिपाठी का निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष की थीं। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी इत्तफाक से लखनऊ में ही थे। वह निर्वाचन संबंधी एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। निधन की सूचना पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई अधिकारी लखनऊ भी पहुंचे।
डीएम श्री त्रिपाठी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में रहते हैं। निधन के समाचार पर तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने लखनऊ पहुंचे। इनमें कई अधिकारी शामिल रहे। उनकी अनुपस्थिति में सीडीओ, एडीएम आदि अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्य संभाला। आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में श्मशान घाट पर किया गया।
बदायूं क्लब के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी की मां के निधन पर क्लब सभागार में एक शोक सभा आहूत की गई। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि ऐसी दु:खद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति वे संवेदना अर्पित करते हैं। जनसम्पर्क सचिव अशोक खुराना, उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव डॉ. रामबहादुर व्यथित, सहसचिव अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, परविंदर सिंह दुआ, सुधांशु शर्मा, वहीदुउल्ला खां, पोषाकी लाल रस्तोगी, सचित वैश्य, रजनीश गुप्ता, केएस गुप्ता, धीरेंद्र टंडन, सुभाष बत्रा, रवीन्द्रमोहन सक्सेना, सुन्दरलाल अरोरा, आनंद रस्तोगी आदि ने शोक जताया।
कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन स्थित सभा कक्ष में सीडीओ उदयराज सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व शालधर सिंह यादव, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत के एएमओ अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसील सदर में तहसीलदार राजमणि मिश्रा सहित अन्य स्टाफ ने मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विकास भवन में सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुसुम कुमरा, डीएचओ कौशल कुमार, बीएसए कृपा शंकर वर्मा, सीवीओ डॉ. डबल सिंह, फ हीम अहमद रिजवी, वसी अहमद, राजेश शर्मा, श्री गोपाल, सतीश श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, ब्रजेश शर्मा, दिनेश सक्सेना आदि ने शोक जताया।