पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को आतंकी संगठन बताने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
धरना स्थल पर पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आरएसएस को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में में देश भक्ति के आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। संघ राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत नौजवानों को तैयार करता है। उनमें देश के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव पैदा करता है। सुशील शिंदे को तत्काल ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि सुशील शिंदे ने आरएसएस और भाजपा को आतंकी संगठन बताया है जो ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेता बीएल वर्मा ने कहा कि गृहमंत्री ने ऐसा बयान देकर अपनी और कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टीकरण प्रेम को उजागर किया है। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि गृहमंत्री के इस बयान से प्रत्येक हिंदू को पीड़ा हुई है। अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए गृहमंत्री और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। धरना-प्रदर्शन में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, सुरेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र कश्यप, सीमा राठौर, ब्रजपाल सिंह शाक्य, प्रेमवती मौर्य, मोर सिंह फौजी, राजीव गोयल, जयसिंह राजपूत, प्रवीन रस्तोगी, भेष कुमार सिंह, पप्पू यादव, पिंटू सिंह, रवेंद्र चौहान, हरीश, मुनीश अग्रवाल, धीरेंद्र यादव आदि थे।
भाजपाइयों ने फूंका शिंदे का पुतला
बिल्सी। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की भाजपा और संघ के खिलाफ की गई टिप्पणी से खफा भाजपाइयों ने नगर के मुख्य बंबा चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में गृहमंत्री का पुतला भी फूंका।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर कांग्रेस घबराने लगी है। उसके मंत्री भाजपा और संघ के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीतियों को जनता भलीभांति समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर नगराध्यक्ष अवधेश पाराशर, विवेक राठी, सुमेश पाराशर, सचिन वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, राकेश माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय, महीपाल वघेल, मनवीर सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
गृहमंत्री का पुतला फूंका
बिसौली। भाजपा और संघ के खिलाफ आतंकवाद को लेकर टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी करके प्रदर्शन भी किया गया। भाजपाइयों ने कहा कि शिदें हिंदुत्व की भावना के विरोधी हैं। उन्हें अपने बयान पर हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर हरिओम पाराशरी, अनिल रस्तोगी, शिवकुमार पाराशरी, अनुराग गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, दुर्गेश कुमार, सचिनत गुप्ता, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।