बदायूं। दो दिन से बढ़ तपिश के चलते शनिवार की शाम आंधी के साथ आई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में हल्की गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार से तेज लू चल रही थीं। मुख्य बाजार समेत सड़कों पर दोपहर होते ही सन्नाटा छा जाता था। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। शनिवार की दिन में तपिश के साथ उमस थी। शाम को आंधी चलीं और उसके साथ पड़ बूंदाबांदी से तापमान कम हुआ। शाम को मौसम अच्छा होने पर लोग घूमने निकले। बाजार में भी भीड़भाड़ देखी गई।