बिल्सी। बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव परौली के पास एक आठ वर्षीय बालिका की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। गांव परोली निवासी किश्वरवेग की आठ वर्षीय पुत्री सादमा मुख्य सड़क को पार कर रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका ने मौके पर दम तोड़ दिया। एसओ शशिपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक के घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।