बदायूं। भाजपा ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। प्रदशर्नकारियों ने सरकार से पेट्रोल के बढ़े मूल्य वापस करने की मंाग की।
बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल के मूल्य में इजाफा लगातार करती जा रही है। यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही है। पूर्व विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि जब भी केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी है, तब महंगाई आसमान पर पहुंची है। अब आने वाला समय भाजपा का है। भाजपा की सरकार जब भी सत्ता में थी तो उसने महंगाई को काफी काबू में रखा था। इस अवसर जितेंद्र कश्यप, राणा प्रताप सिंह, ओमप्रकाश मथुरिया, सुरेश चंद्र शर्मा, रवेंद्र पाल सिंह, हरीश शाक्य, होतरात वर्मा, विनोद गुप्ता, दीपमाला गोयल, विमलेश चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भाकियू के कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंककर विरोध जताया।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोष
बिल्सी। क्षेत्र के गांव अंबियापुर में हुई राष्ट्रीय समानता दल की बैठक में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर रोष जाहिर किया गया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समानता दल इसका हर स्तर पर विरोध करेगा। इस मौके पर राजाराम शाक्य, संजय सिंह, सोमेंद्र सिंह, प्रेमशंकर सागर, सतेंद्र शाक्य, मुनुसंखा, बॉबी शाक्य, रामचंद्र, अवधेश सागर, बबलू, रामसिंह आदि मौजूद रहे।