बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मंडी समिति परिसर के पास बीती 15 मई को गेहूं तौल और भंडारण को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रक हेल्पर अनिल पुत्र राजपाल निवासी गांव नगला अभय थाना उसावां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ट्रक मालिक अवनीश की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और दहशत फैलानेे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद फईम को भीड़ ने घटनास्थल पर ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था। जबकि छह आरोपी फरार चल रहे थे। रविवार की शाम सिविल लाइंस पुलिस ने मैकूलाल तिराहा से नामजद मानव उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।