बदायूं। गुरुवार शाम श्रम विभाग की टीम ने कबाड़ में किताबें बेचने के मामले में सिविल लाइंस थाने पहुंचकर किताबों की गणना की। बाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी केके सिंह की ओर से पुलिस ने श्रम परियोजना कार्यालय के फील्ड आफीसर सूरजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान की किताबें कबाड़ी को रद्दी के भाव बेची गई थीं। विदित हो कि बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक ने कबाड़ी को बेची गई सर्व शिक्षा अभियान की किताबें पकड़ी थीं। यह किताबें बाल श्रम स्कूलों के लिए भेजी गई थीं। बच्चों को तो किताबें नहीं मिली, लेकिन यह बिकने जरुर जा रही थीं। बताया जाता है कि इस खेल में शिक्षा और श्रम विभाग दोनों दोषी हैं। सिविल लाइन एसओ सतीश यादव का कहना है कि श्रम परियोजना कार्यालय के फील्ड आफीसर सूरजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।