अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
हैकर्स के लिए स्मार्टफोन हैक करना आज कोई बड़ी बात नहीं है। हम कुछ संकेत के बारे में जानेंगे जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं।
यदि आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो इस बात की आशंका है कि आपके फोन पर हैकर्स का कंट्रोल हो गया है या फिर कोई एप है जो लगातार आपकी जासूसी कर रहा है।
यदि आपका स्मार्टफोन लगातार गर्म हो रहा है तो भी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि जब बैकेंड में फोन इस्तेमाल हो रहा होता है या कोई अप चल रहा होता है तो फोन गर्म होता है।
यदि आपका फोन अचानक से हद से ज्यादा स्लो हो गया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह भी हैक हो जाने का ही एक संकेत है।
यदि आपके फोन के एप अपने आप बार-बार बंद हो रहे हैं या क्रैश हो रहे हैं तो भी हैकिंग की आशंका है। इसके अलावा यदि फोन की स्क्रीन लाइट बार-बार अपने आप जल रही है तो भी हैकिंग की संभावना है।
ऐसा कोई नोटिफिकेशन आ रहा है जो पहले कभी नहीं आया और किसी एप का नहीं है या फिर वायरस अलर्ट का नोटिफिकेशन आ रहा है तो यहां हैकिंग की संभावना है।
यदि आपके फोन का इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि कोई (एप) आपकी जानकारी के बिना आपके डाटा का इस्तेमाल कर रहा है। मैलवेयर या वायरस वाले एप के फोन में होने से ऐसा होता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें