अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
परछाई की तरह स्मार्टफोन 24 घंटे हमारे साथ रहता है। यहां तक लोग टॉयलेट में भी अपने स्मार्टफोन को लेकर जाते हैं।
यदि आपसे पूछा जाए कि आपने अपने फोन को आखिरी बार कब बंद किया था तो शायद आप कुछ बता ही नहीं पाएंगे
लेकिन सप्ताह में कम से कम एक बार स्मार्टफोन को बंद करना कई कारणों से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं....
जब स्मार्टफोन को नियमित रूप से बंद किया जाता है, तो बैटरी की लाइफ और फोन की परफॉर्मेंस में सुधार होता है।
फोन लगातार ऑन रहने से कई एप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस चलते रहते हैं। इसे बंद करने से सभी एप्स की प्रोसेसिंग बंद हो जाती हैं, जिससे फोन की रैम रिफ्रेश हो जाती है।
फोन का लगातार इस्तेमाल करने से यह गर्म हो सकता है। इसे बंद करने से फोन ठंडा होता है और ओवरहीटिंग की समस्या में कमी आती है।
कई बार फोन को रिबूट करने से सॉफ्टवेयर अपडेट्स ठीक से इंस्टॉल हो जाते हैं।
समय के साथ फोन की स्पीड धीमी हो जाती है। एक बार इसे बंद करने से कैश मेमोरी क्लियर हो जाती है, जिससे फोन तेजी से काम करता है।
फोन बंद करने से आपको थोड़ी देर के लिए डिजिटल दुनिया से दूर रहने का मौका मिलता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें