अमर उजाला
Sat, 8 June 2024
आज की तारीख में आधार कार्ड सबसे बड़ा हथियार और सबसे खतरनाक डॉक्यूमेंट हो गया है। ऐसे में इसे लॉक करके रखना समझदारीभरा फैसला है।
यह फीचर ताले की तरह काम करेगा, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति अनलॉक नहीं कर पाएगा।
आधार नंबर लॉक करने के लिए कार्ड धारक को 1947 पर GETOTP लिखकर एसएमएस भेजना होगा।
फोन पर आए ओटीपी के बाद आपको LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा।
अनलॉक के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर से GETOTP आधार नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए भी 1947 नंबर इस्तेमाल किया जाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें