अमर उजाला
Tue, 7 January 2025
देश में इलाज बहुत महंगा है और यदि एक बार आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ गए तो सारी कमाई खत्म हो जाती है।
लोगों की दिक्कत को देखते हुए सरकार ने eSanjeevani एप लॉन्च किया है।
यह केंद्र सरकार की एक मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा है जिसका लाभ देश का कोई भी नागरिक उठा सकता है।
eSanjeevani एप के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है लेकिन यह है बड़े काम का।
eSanjeevani के जरिए आप किसी भी बीमारी के बारे में किसी भी वक्त फ्री में डॉक्टर से बात कर सकते हैं।
इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा।
उसके बाद अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देनी होगी। चाहें तो पुराना पर्चा भी अपलोड कर सकते हैं।
इसके बाद वीडियो कॉल पर डॉक्टर से बात होगी और पर्चा डाउनलोड कर सकेंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें