10%, 20% या 30%... कब फोन को चार्ज करना है सही?

अमर उजाला

Fri, 13 October 2023

Image Credit : iStock
स्मार्टफोन अब हमारे जीवन का हिस्सा हो गए हैं। फोटो क्लिक करने से लेकर ऑनलाइन रिचार्ज और बिल जमा करने तक हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।
Image Credit : iStock

स्मार्टफोन के लिए सबसे जरूरी है उसकी बैटरी। यदि आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी सालों साल ठीक से काम करे तो आपको ये बातें जान लेना चाहिए।
 

Image Credit : Istock

कई यूजर्स सोचते हैं कि फोन को 100% चार्ज कर लेते हैं फिर आराम से दिन भर इस्तेमाल करेंगे। इससे बैटरी ज्यादा चलेगी। लेकिन यह गलत तरीका है।

Image Credit : Istock
एक्सपर्ट का मानना है कि फोन को सिर्फ 80-90 फीसदी ही चार्ज करना चाहिए। फोन को 100 फीसदी करने के चक्कर में इसे जरूरत से ज्यादा देर तक प्लग करना सही नहीं है। यह बैटरी को प्रभावित करता है।
Image Credit : Pixabay
वहीं फोन की बैटरी 20 फीसदी होने से पहले ही इसे चार्ज कर लेना चाहिए। इससे फोन कम हीट होगा और बैटरी पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ेगा। 
Image Credit : Istock

माना जाता है कि फोन की बैटरी 20 से 80 फीसदी तक रहना इसकी लाइफ को कम इफेक्ट करती है।

Image Credit : istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More