क्या है स्मिशिंग अटैक और कैसे बचें
अमर उजाला
Wed, 15 May 2024
Image Credit : Freepik
साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग नए-नए हथियारों से लोगों को चूना लगा रहे है। इन दिनों स्मिशिंग अटैक काफी चल रहा है।
Image Credit : Freepik
ऐसे में जानिए क्या है स्मिशिंग अटैक और इससे खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
Image Credit : Freepik
स्मिशिंग अटैक एक तरह का सोशल इंजीनियरिंग अटैक है। इसमें फर्जी मोबाइल टेक्स्ट भेजा जाता है।
Image Credit : Freepik
इस ठगी में एक फर्जी मैसेज भेजा जाता है, इसके बाद कॉल या मैसेज आता है कि आपके बैंक अकाउंट में गलती से पैसे आ गए हैं।
Image Credit : Freepik
अधिकतर लोग इस स्कैम में फंस जाते हैं, लोग साइबर फ्रॉड्स को पैसे देने के लिए अपनी पर्सनल जानकारी दे देते हैं। कई बार लोग पैसे भी लौटा देते हैं।
Image Credit : Freepik
ऐसे में साइबर ठगों के पास जैसे ही पर्सनल जानकारी आती है, वो स्मिशिंग अटैक को अंजाम देते हैं।
Image Credit : Freepik
स्मिशिंग अटैक में असली लगने वाला फर्जी मैसेज भेजा जाता है, ताकि यूजर्स को किसी तरह का शक न हो।
Image Credit : Freepik
स्मिशिंग अटैक से बचने के लिए आपको सावधान और जागरुक रहने की जरूरत है।
Image Credit : Freepik
जब भी कोई पैसों के लेनदेन का मैसेज आए तो पहले उसे वेरिफाई करें कि क्या मैसेज असली है या फर्जी है।
Image Credit : Freepik
बैंक में पैसे जमा होने वाला मैसेज कभी भी मोबाइल नंबर से नहीं आता है, ऐसे में अगर आप इस बात का ध्यान रखेंगे तो स्मिशिंग अटैक से बच सकते हैं।
Image Credit : Freepik
अगर आपके पास बैंक अकाउंट में पैसे जमा होने का ऐसा मैसेज आता है तो आप समझ जाएं कि ये किसी फ्रॉड ने भेजा है।
Image Credit : Freepik
अगर किसी मैसेज पर कोई शक हो तो बैंक से जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसा करके भी इस स्कैम से खुद को सेफ रखा जा सकता है।
Image Credit : Freepik
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More