अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
WhatsApp आज लोगों के बीच सबसे बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम हो चुका है।
लोग बैंक से लेकर पर्सनल तक सभी तरह की जानकारी WhatsApp पर शेयर कर रहे हैं।
ऐसे में आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए और सेटिंग चेंज करनी चाहिए।
ये सेटिंग करने के बाद सिम स्वैप होने पर भी आपका व्हाट्सएप सुरक्षित रहेगा।
इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाएं और Account पर टैप करें।
अब Two-step verification पर टैप करके इसे ऑन करें। इसके बाद 6 अंकों का एक पिन सेट करें और इसे याद कर लें।
इसके अलावा अपनी ई-मेल भी डालें और सेव कर दें। इस सेटिंग के बाद आपके अलावा कोई भी आपके WhatsApp को एक्सेस नहीं कर पाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें