अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
भारत में हर दिन साइबर क्राइम हो रहे हैं। किसी को डिजिटल अरेस्ट करके पैसे लूटे जा रहे हैं तो किसी को सोशल मीडिया पर उनकी ही एडिट की हुई तस्वीरों से ब्लैकमेल किया जा रहा है।
किसी के फोन को रिमोट कंट्रोल वाले एप के जरिए हैक किया जा रहा है और फिर अकाउंट खाली किए जा रहे हैं।
सरकार ने साइबर क्राइम या फ्रॉड की शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया है जहां से आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम की शिकायत कर सकते हैं।
यदि आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड होता है तो आप 1930 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा साइबर थाने में शिकायत करें और अपने बैंक को भी इसकी जानकारी दें।
फ्रॉड होने के शुरुआती 3-4 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में आप शिकायत करते हैं तो आपके पैसे वापस मिल सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें