अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
आप एक ही फोन नंबर से अपने पूरे परिवार के लोगों के लिए पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
पीवीसी कार्ड का फायदा यह है कि आपका आधार कार्ड पानी से खराब नहीं होगा और टूटेगा भी नहीं।
PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी।
यदि आपके परिवार में 4 लोग हैं तो आपको 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricPVC/en पर जाएं।
इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।
इसके बाद आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालकर कार्ड ऑर्डर करें।
जिनका फोन नंबर आधार से लिंक नहीं होगा उनका पीवीसी कार्ड आप ऑर्डर नहीं कर सकते।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें