स्मार्टफोन ऑनलाइन तरीके से खरीदें या ऑफलाइन
अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
Image Credit : FREEPIK
आने वाले समय में एक बार फिर ऑनलाइन त्योहारी सेल शुरू होगी। ऐसे में काफी लोग ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदते हैं। मगर क्या यह सही रहता है।
Image Credit : FREEPIK
काफी लोग ऑफलाइन मोड में स्मार्टफोन खरीदना अधिक बेहतर मानते हैं, तो आगे जानिए कि ऑनलाइन और ऑफलाइन में से कौन सा विकल्प सही रहता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इस दौरान मॉडल्स के कई सारे विकल्प मिल जाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
वहीं, अगर आप ऑफलाइन मोड में नया फोन खरीदने के लिए जाते हैं तो इस दौरान बेहद ही कम ऑप्शन मिलते हैं।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन फोन खरीदने के दौरान लोगों को सबसे पहले नया मॉडल आसानी से मिल जाता है। मगर ऑफलाइन मोड में ऐसा नहीं होता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप ऑनलाइन फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस दौरान धोखाधड़ी होने की संभावना रहती है। वहीं, ऑफलाइन मोड में ऐसा कम ही होता है।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन मोबाइल खरीदते वक्त कैशबैक और डिस्काउंट के साथ कई तरह के ऑफर्स का फायदा मिल जाता है, जिससे कीमत कम हो जाती है।
Image Credit : FREEPIK
वहीं, ऑफलाइन मोड में फोन खरीदने पर कई बार कैशबैक, डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में फोन के लिए अधिक दाम देना होता है।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन फोन खरीदने के दौरान उस फोन के बारे में सिर्फ फीचर्स की जानकारी मिलती है। इस दौरान फोन की परफॉर्मेंस का पता नहीं चलता है।
Image Credit : FREEPIK
ऑफलाइन फोन खरीदने के दौरान उसे हाथ में लेकर देख सकते हैं। साथ ही उसकी क्षमता के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More