अमर उजाला
Sat, 23 September 2023
देश में पिछले 2-3 वर्षों में साइबर फ्रॉड में काफी इजाफा हुआ है।
साइबर ठग रोज नए-नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 2021 में साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन पर लॉन्च किया था।
पहले साइबर फ्रॉड का हेल्पलाइन नंबर 155260 था जो कि अब 1930 हो गया है।
1930 पर कॉल करके आप किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा आप सरकार की वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
फ्रॉड होने के बाद जितनी जल्दी हो सके, शिकायत करें, क्योंकि देर से शिकायत करने के बाद पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें