इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर: किसे खरीदने में होगा फायदा?

अमर उजाला

Sat, 15 June 2024

Image Credit : Istock

एसी की जब बात होती है तो दो चीजें सामने निकलर आती हैं। इंन्वर्टर और नॉन- इंन्वर्टर।

Image Credit : Freepik

यहां सवाल यह है कि इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी में से दोनों में अंतर क्या है और आपको कौन-सा खरीदना चाहिए। 

Image Credit : Freepik

इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर एसी जो बड़ा फर्क होता है वह कंप्रेसर का है। इन्वर्टर एसी में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर होता है और नॉन-इन्वर्टर एसी में फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर होता है।

Image Credit : Freepik

वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कम बिजली की खपत करता है और आवाज भी कम करता है, जबकि फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर इसके विपरित है।
 

Image Credit : Freepik

इन्वर्टर एसी, नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में 30% तक बिजली बचाते हैं।

Image Credit : Freepik

नॉन-इन्वर्टर एयर कंडीशनर ऑन/ऑफ सिस्टम का इस्तेमाल होता है जिसकी मदद से एक नियमित अंतराल पर कंप्रेसर को चालू और बंद किया जाता है।

Image Credit : Freepik

दूसरी तरफ इन्वर्टर एसी पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) का इस्तेमाल करता है।

Image Credit : Freepik

जो यह तय करता है कि कंप्रेसर को बंद होने के बाद फिर से चालू होने में कितना समय लगता है। इससे एसी की लाइफ लंबी होती है।
 

Image Credit : Istock

कुल मिलाकर देखा जाए इन्वर्टर एसी बेहतर होता है। इसके कई सारे फायदे हैं। पहला तो यही है कि इन्वर्टर एसी से बिजली की बचत होती है।

Image Credit : Freepik

इसके अलावा शोर भी कम होता है। इन्वर्टर एसी थोड़े महंगे होते हैं। इन्वर्टर एसी अधिक टिकाऊ होते हैं, हालांकि इनका रख-रखाव महंगा होता है।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More