अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
मार्केट में हर रोज नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें नए-नए फीचर्स मिलते हैं।
पुराने स्मार्टफोन को बेचना अब बहुत ही आसान हो गया है।
अब आप घर बैठे अपने पुराने फोन को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं, लेकिन फोन बेचने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा,
वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और यहां तक कि आप फ्रॉड के शिकार भी हो सकते हैं।
पुराने फोन को बेचने से पहले व्हाट्सएप का बैकअप जरूर लें, क्योंकि व्हाट्सएप में तमाम तरह की निजी बातें और चैटिंग रहती हैं।
बैकअप लेने का फायदा यह होगा कि जब आप नए फोन में व्हाट्सएप को इंस्टॉल करेंगे तो वहां आपकी चैट रिस्टोर हो जाएगी।
यदि आप सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उसे जरूर निकाल लें और यदि ई-सिम का इस्तेमाल करते हैं तो ईसिम की प्रोफाइल जरूर डिलीट करें।
डाटा बैकअप जरूर लें। बैकअप के लिए गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव, Microsoft OneDrive, DropBox या किसी दूसरे क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल करें।
फोन को बेचने से पहले अपने फोन में मौजूद सभी तरह के यूपीआई और पेमेंट एप्स को डिलीट करें और उसके डाटा को भी डिलीट करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें