फोन हैक होने पर मिलते हैं ये संकेत, न करें इग्नोर

अमर उजाला

Thu, 13 June 2024

Image Credit : Freepik

स्मार्टफोन की बैटरी अजीब तरीके से घट रही है तो हो सकता है कि फोन में कई मैलवेयर सॉफ्टवेयर आ गया हो। 

Image Credit : Freepik

अगर फोन मामूली तौर पर इस्तेमाल करने के बाद भी ओवर हीट कर रहा है तो हो सकता है फोन में कोई स्पाईवेयर हो। 

Image Credit : Freepik

फोन में अचानक से डेटा का इस्तेमाल बढ़ रहा है या फिर डिवाइस में थर्ड पार्टी एप्स डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी मोबाइल हैक होने की संभावना है। 

Image Credit : Freepik

स्मार्टफोन में अगर कोई अजीब या कोई ऐसी हरकत होती है, जिसमें आपने कुछ नहीं किया तो भी हो सकता है कि मोबाइल हैक हो गया है। 

Image Credit : Freepik

मोबाइल में कई बार बिना ब्राउजर इसतेमाल किए ही पॉप एड आते हैं, ऐसे में यह फोन हैक का संकेत हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

अगर फोन में कोई एप ऐसा है, जो अपने आप डाउनलोड हो गया तो हो सकता है कि फोन में कोई अवैध एक्सेस की कोशिश कर रहा है। 

Image Credit : Freepik

स्मार्टफोन की परफॉर्मेस अगर अचानक से कम हो जाएं तो भी हो सकता है फोन को हैक किया जा चुका है। 

Image Credit : Freepik

अगर अंतर्राष्ट्रीय कॉल का कोई बिल आए, जबकि आपने इस्तेमाल ही नहीं किया है तो भी हो सकता है कोई आपके फोन का गलत यूज कर रहा है। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More