लैपटॉप खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, पछताना नहीं पड़ेगा

अमर उजाला

Mon, 2 October 2023

Image Credit : iStock

यदि आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातें हैं जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए, ताकि आप बेस्ट लैपटॉप खरीद पाएं। 
 

Image Credit : iStock

किस काम के लिए चाहिए लैपटॉप?

यदि आप गेमिंग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको दमदार हार्डवेयर, अधिक स्टोरेज और मेमोरी वाला लैपटॉप खरीदना चाहिए। वहीं ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग के लिए आप कम स्पेसिफिकेशन वाला लैपटॉप भी ले सकते हैं। 
 

Image Credit : iStock

बजट तय करें

लैपटॉप खरीदने के लिए सबसे जरूरी बजट तय करना है। क्योंकि कम जरूरत के लिए अधिक पैसे खर्च करने का कोई तर्क नहीं होता। 
 

Image Credit : Istock

लैपटॉप साइज को प्राथमिकता दें

जैसे यदि आपको अपने लैपटॉप को लेकर अक्सर कहीं आना-जाना होता है तो आपको 13-14 इंच के बीच का लैपटॉप लेना चाहिए। वहीं 15 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं। 
 

Image Credit : istock

कनेक्टिविटी पोर्ट

आजकल ऐसे लैपटॉप की भरमार है जिनमें बहुत ही कम कनेक्टिविटी पोर्ट्स मिल रहे हैं। ऐसे में ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपके काम का पोर्ट लैपटॉप से गायब तो नहीं है। 
Image Credit : iStock

प्रोसेसर

आज के समय में आपको कम से कम इंटेल आई5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप खरीदना चाहिए। बाकी बजट कम होने पर आप i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप भी ले सकते हैं। 
 
Image Credit : iStock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More