फोन की कमजोर बैटरी करें दुरुस्त, ये हैं टिप्स
अमर उजाला
Sat, 8 June 2024
Image Credit : Freepik
आज के समय में स्मार्टफोन काफी जरूरी हो गया है। ऐसे में किसी भी काम के लिए फोन की बैटरी का सही रहना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
Image Credit : Freepik
फोन की बैटरी डिवाइस की अहम चीज है। अगर यह न हो तो व्यक्ति कोई भी काम नहीं कर पाएगा।
Image Credit : Freepik
स्मार्टफोन की बैटरी अच्छे ढंग से काम करती रहे, इसके लिए आगे बताई गई कुछ टिप्स को जान लीजिए।
Image Credit : Freepik
अगर फोन को लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाकर रखते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल दें। इससे बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है।
Image Credit : Freepik
फोन कंपनियां समय-समय पर अपडेट देती हैं, ऐसे में किसी भी अपडेट को नजरअंदाज न करें, बल्कि सबसे पहले डिवाइस को अपडेट करें।
Image Credit : Freepik
फोन के तापमान को सीमित रखें, ज्यादा तापमान बढ़ने से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है।
Image Credit : Freepik
मोबाइल चार्जिंग के समय डिवाइस पर किसी तरह का कोई कवर न लगाएं। इससे भी बैटरी जल्दी खराब होती है।
Image Credit : Freepik
अक्सर लोग फोन को सौ फीसदी चार्ज करते हैं या फिर पूरी तरह से चार्जिंग खत्म होने पर फोन को चार्ज करते हैं। बैटरी को दुरुस्त रखने के लिए यह गलती न करें।
Image Credit : Freepik
कई बार देखा गया है कि फोन की बैटरी डिवाइस के गिरने से खराब हो जाती है। ऐसे में मोबाइल की सही तरीके से देखभाल करें और कोई लापरवाही न करें।
Image Credit : Freepik
आजकल के फोन में बैटरी सेवर मोड आता है। बैटरी को कमजोर होने से बचाने के लिए बैटरी सेवर मोड को ऑन करें।
Image Credit : Freepik
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More