अमर उजाला
Mon, 4 November 2024
यदि आपके पास भी आईफोन है और आप कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है।
एपल ने अब तक का सबसे बड़ा फीचर जारी किया है जो कि कॉल रिकॉर्डिंग का है।
वैसे तो एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर लंबे समय से है लेकिन आईफोन में यह पहली बार आया है।
आईफोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए अपने आईफोन को सबसे पहले अपडेट करें।
ios 18.1 के साथ कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर को जारी किया गया है।
अब किसी को कॉल करने पर आपको लेफ्ट साइड में ऊपर की ओर वेब फॉर्म का एक नया आइकन दिखेगा।
कॉल रिसीव होने के बाद इस आइकन पर क्लिक करके आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।
रिकॉर्डिंग के बाद सभी कॉल रिकॉर्ड नोट्स एप में सेव होते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें