अमर उजाला
Wed, 2 October 2024
प्रोडक्ट या सेवाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें, जैसे कि कीमत, विशेषताएं, वारंटी जैसी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
ऑनलाइन साइट्स प्रोडक्ट के रिव्यू पढ़ने की सुविधा देती हैं, जिनमें ग्राहक अपने एक्सपीरियंस लिखते हैं। ऐसे में प्रोडक्ट का रिव्यू पढ़ना बड़े काम का हो सकता है।
सुरक्षित भुगतान तरीकों का उपयोग करें, जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या डिजिटल भुगतान चयन के साथ जो आपके लिए सुरक्षित हैं।
केवल प्रमुख और विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीदारी करें। अधिक ऑफर के लालच में फर्जी साइट पर न जाएं। यहां आपके पैसे खोने का ज्यादा खतरा है।
प्रोडक्ट की शिपिंग और डिलीवरी चार्ज को समझें और यह करें कि कहीं आप कीमत से ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे हैं।
यह सबसे जरूरी बात है। क्योंकि कई बार हमें प्रोडक्ट पसंद नहीं आता और उसे वापस करना होता है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के कई प्रोडक्ट पर रिटर्न पॉलिसी नहीं होती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें