अमर उजाला
Fri, 7 March 2025
डिजिटल युग में लैपटॉप एक जरूरी गैजेट है और यह लगभग सभी घरों में है। आप में से कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे।
यदि वास्तव में ऐसा है तो यह खबर आपके काम की है। इसमें हम आपको लैपटॉप खरीदने के 5 जरूरी टिप्स बताएंगे।
लैपटॉप की परफॉर्मेंस प्रोसेसर पर निर्भर करती है। i5/i7 (Intel) या Ryzen 5/7 (AMD) प्रोसेसर बेहतरीन विकल्प हैं।
कम से कम 8GB RAM और SSD स्टोरेज (256GB/512GB) लेना बेहतर होगा, क्योंकि SSD लैपटॉप को तेज बनाता है।
कम से कम 6-8 घंटे की बैटरी बैकअप वाला लैपटॉप चुनें, ताकि बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े।
Full HD (1920x1080) रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन और 14-15.6 इंच का डिस्प्ले अच्छा रहेगा।
हमेशा विश्वसनीय ब्रांड का लैपटॉप खरीदें और कम से कम 1 साल की वारंटी जरूर लें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें