अमर उजाला
Thu, 27 July 2023
12 अंकों की पहचान संख्या वाला Aadhaar कार्ड अब बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है।
आप घर बैठे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरीफाई कर सकते हैं। इसके लिए myaadhaar.uidai.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
अब 'verify email/mobile' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर और उससे लिंक फोन नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
इसी तरह यदि आप अपना ईमेल एड्रेस वेरीफाई करना चाहते हैं तो आधार कार्ड नंबर के साथ अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें।
यहां आपको अपना आधार स्टेटस दिख जाएगा। आप चाहे तो अपनी जानकारी को यहां से अपडेट भी कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें