Microsoft Teams में कैसे लगाएं एनिमेटेड बैकग्राउंड? जानें तरीका

अमर उजाला

Sun, 25 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
अक्सर ऑफिस मीटिंग या अन्य ग्रुप कॉल के लिए Microsoft Teams का इस्तेमाल किया जाता है।
Image Credit : Microsoft

हाल ही में, Microsoft ने अपने Teams एप्लिकेशन के लिए एनिमेटेड बैकग्राउंड फीचर को रोलआउट करना शुरू किया।

Image Credit : Microsoft Teams e
वीडियो कॉल के दौरान आप एनिमेटेड बैकग्राउंड लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मीटिंग शुरू होने से पहले प्री-ज्वाइन स्क्रीन पर जाना है।
Image Credit : Microsoft

अब यहां से इफेक्ट और अवतार को सिलेक्ट कर लेना है। इसके बाद वीडियो इफेक्ट्स पर क्लिक करें।

Image Credit : Microsoft
फोटो के नीचे लेफ्ट कोने में छोटे वीडियो आइकन पर टैप करके आप प्रीव्यू देख सकते हैं और एनिमेटेड बैकग्राउंड को सिलेक्ट कर सकते हैं।
Image Credit : Microsoft

आप मीटिंग के दौरान अपने बैकग्राउंड को बदल भी सकते हैं। इसके लिए आपको More पर क्लिक करना होगा, फिर इफेक्ट्स और अवतार पर जाना होगा और अंत में अपनी पसंद का बैकग्राउंड चुनना होगा।

Image Credit : Social Media

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More