अमर उजाला
Tue, 4 July 2023
WhatsApp पर जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है जो यूजर्स को हाई-क्वालिटी वाले वीडियो भेजने की अनुमति देगा।
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप एप ओपन करके आई बटन से सेटिंग में जाना होगा।
अब यहां से स्टोरेज और डाटा वाले सेक्शन में जाना है। यदि आप iOS बीटा यूजर्स है तो आपको यहां फोटो अपलोड क्वालिटी के पास वीडियो अपलोड क्वालिटी का ऑप्शन दिखेगा।
आप यहां से स्टैंडर्ड क्वालिटी, डाटा सेवर, हाई क्वालिटी और ऑटो जैसे ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकेंगे।
सबसे अच्छी क्वालिटी के लिए आपको हाई क्वालिटी सिलेक्ट करना होगा। बता दें कि यूजर्स फीचर के बाद भी ओरिजनल क्वालिटी में वीडियो नहीं भेज सकेंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें