साइबर फ्रॉड की कैसे करें शिकायत, जानें प्रोसेस

अमर उजाला

Fri, 21 June 2024

Image Credit : Freepik

किसी भी साइबर अपराध या फ्रॉड के लिए नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

किसी भी ब्राउजर में https://cybercrime.gov.in/. वेबसाइट को खोलें। होमपेज पर दिए गए फाइल शिकायत पर क्लिक करें। नियम और शर्तों को मानते हुए आगे रिव्यू और मंजूरी पर अपनी सहमति दें। 

Image Credit : Freepik

इसके बाद साइबर अपराध की श्रेणी को सेलेक्ट करें। इसमें रिपोर्ट अन्य का चुनाव करें। फिर सिटिजन लॉगइन की जानकारी दर्ज करें। 

Image Credit : Freepik

इसके बाद फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करें, फिर कैप्चा भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 

Image Credit : Freepik

सेक्शन में जाकर साइबर अपराध की विस्तार से जानकारी दें। साथ ही हादसे के बारे में भी सही से बताएं। 

Image Credit : Freepik

साइबर अपराध का किसी तरह का सबूत हो तो अपलोड करें। जैसे कोई स्क्रीनशॉट या फोटो। फिर सेव करें। 

Image Credit : Freepik

इसके बाद आगे पर क्लिक करने के बाद किसी संदेह वाले व्यक्ति की जानकारी दे सकते हैं। वरना इसे छोड़ सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

सारी जानकारी को वेरिफाई करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद फोन नंबर या ईमेल पर शिकायत आईडी आ जाएगी। 

Image Credit : Freepik

साइबर अपराध की शिकायत करते वक्त जरूरी दस्तावेज जैसे- फ्रॉड का सबूत, एड्रेस प्रूफ और बैंक डिटेल आदि की जानकारी दर्ज करें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More