इस ट्रिक से होगी फोन की स्क्रीन ऑन-ऑफ, पावर बटन की जरूरत नहीं!

अमर उजाला

Sun, 21 July 2024

Image Credit : Freepik

स्मार्टफोन लाइफ का इतना गहरा हिस्सा बन चुका है कि इसके बिना कोई भी काम असंभव लगता है, मगर लोगों को अपनी प्राइवेसी की चिंता रहती है।

Image Credit : Freepik

अगर आपको भी प्राइवेसी की टेंशन रहती है तो फिर स्मार्टफोन की स्क्रीन को ऑन-ऑफ करने के लिए अब पावर बटन की जरूरत नहीं है, सिर्फ दो बार टैप करके ही स्क्रीन ऑन-ऑफ हो सकेगी। 

Image Credit : Freepik

इसका फायदा उठाने के लिए आपको एक ट्रिक करनी होगी। फोन की सेटिंग में एक बदलाव से बार-बार फोन के पावर बटन को नहीं दबाना पड़ेगा। 

Image Credit : Freepik

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं, फिर आपको लॉक स्क्रीन का विकल्प मिल जाएगा, इस पर क्लिक करें और फिर डबल टैप स्क्रीन वेकअप के टोंगल को ऑन कर दें। 

Image Credit : Freepik

ऐसा करने के बाद आप जब भी स्क्रीन पर दो बार टैप करेंगे तो फोन की स्क्रीन बंद हो जाएगी। वहीं, दो बार टैप करने पर फोन की स्क्रीन खुल जाएगी। 

Image Credit : Freepik

इस फीचर के इस्तेमाल के बाद बार-बार पावर बटन का यूज नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में पावर बटन लंबे समय तक सही ढंग से काम कर पाएगा।

Image Credit : Freepik

वहीं, अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह फीचर नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर से डबल टैप स्क्रीन ऑन एंड ऑफ एप को इंस्टाल कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

इस बात का ध्यान रखें कि यह एक थर्ड पार्टी एप है। ऐसे में किसी भी एप को अपने फोन में इंस्टाल करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू अच्छे से पढ़ लें, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More