Wifi को सुपरफास्ट बना देंगी ये टिप्स, मिनटों में डाउनलोड होंगी HD मूवीज

अमर उजाला

Fri, 15 September 2023

Image Credit : iStock

ऑनलाइन काम और वर्क फ्रॉम होम के लिए वाई-फाई इंटरनेट बेहद जरूरी हो गया है। कम स्पीड वाई-फाई से काम में रुकावट आ सकती है। यहां हम कुछ उपाय बता रहे हैं। 

Image Credit : iStock

कनेक्टेड डिवाइस

यदि एक ही वाई-फाई से जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्टेड हैं तो इसकी स्पीड कम होना स्वाभाविक है। इसके लिए आप डिवाइस लिमिट सेट कर सकते हैं।

Image Credit : Istock

वाईफाई का पासवर्ड

वाई-फाई के लिए मजबूत पासवर्ड चुनें, ताकि अनजान यूजर्स आपके वाईफाई का इस्तेमाल न कर सकें। 
 

Image Credit : Istock

राउटर की लोकेशन सेट करें

राउटर को सही स्थान पर रखें, जो आपके घर के बड़े क्षेत्र को कवर करता हो। इसे दीवारों, मेटल और अन्य रिस्ट्रिक्शन से दूर रखें। यदि आवश्यक हो, तो सिग्नल बूस्टर का उपयोग करें ताकि वाईफाई कवरेज बढ़ सके। 
 
Image Credit : iStock

फर्मवेयर अपडेट

अपने राउटर के फर्मवेयर को समय-समय पर अपडेट करें, ताकि आपको लेटेस्ट और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहें। सभी वाईफाई डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और वाईफाई कार्ड को अपडेट करें।

Image Credit : pixabay

मेश नेटवर्क तकनीक

बड़े घरों के लिए मेश वाईफाई नेटवर्क तकनीक का उपयोग करें ताकि वाईफाई कवरेज बढ़ सके। वाईफाई कवरेज को बढ़ावा देने के लिए वाईफाई एक्सटेंडर्स या रिपीटर्स का उपयोग करें।
Image Credit : amar ujala

5GHz नेटवर्क

अगर आपका राउटर 5GHz नेटवर्क का सपोर्ट करता है, तो उसका उपयोग करें, क्योंकि यह 2.4GHz के मुकाबले तेज होता है और कम इंटरफेरेंस प्रदान करता है।
Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More