अमर उजाला
Tue, 7 May 2024
एयर कंडिशनर के लंबे इस्तेमाल से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में एयर कंडिशनर खरीदते वक्त बिजली की खपत के बारे में भी जानना जरूरी है।
इसके अलावा और भी कई बातें हैं जिन्हें अपनाकर आप बिजली की बिल में कमी कर सकते हैं।
तेजी से ठंडक फैलाने के साथ ही 5-स्टार एयर कंडिशनर बिजली की खपत को भी कम करता है।
'दरवाजा बंद पॉलिसी' अपनाएं और बिजली की खपत को घटाएं। दरवाजों और खिड़कियों को बंद करें तथा पर्दों से ढंककर रखें। ऐसा करने से रूम की ठंडक भी कम नहीं होगी।
इससे एयर कंडिशनर कम समय तक चलेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा। मेंटेनेंस का भी ख्याल रखें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें