अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
अगर आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो आप इन आसान ट्रिक्स की मदद से अपने फोन को वापस पा सकते हैं
खोए हुए फोन को खोजने का सबसे आसान तरीका है गूगल फाइंड माय डिवाइस एप। इस एप की मदद से आप फोन की लोकेशन देख सकेंगे
आपको एप ओपन करना है और उसी ई-मेल आईडी से लॉगिन करना है जो खोए फोन में है। इसके बाद आप फोन की करेंट और लास्ट लोकेशन को देख सकेंगे
हालांकि, गूगल फाइंड माय डिवाइस एप तभी काम करता है जब आपके फोन की लोकेशन और इंटरनेट ऑन है
आप इस एप की मदद से फोन को रिंग भी कर सकते हैं। यह उस स्थिति में काफी कारगर होता है जब आपका फोन बस या कहीं आस-पास ही गुम हुआ हो। आप रिंग करके फोन तक पहुंच सकते हैं
सबसे अच्छी बात यह है कि इस एप को आप अपने अन्य किसी भी डिवाइस जैसे लैपटॉप या फोन से एक्सेस कर सकते हैं। और यह एप एकदम फ्री है
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें