अमर उजाला
Fri, 23 August 2024
WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है जिसे केवल भारत में ही 55 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं
कई बार हम किसी को गुस्से में ब्लॉक कर देते हैं तो कई बार स्पैम मैसेज से परेशान होकर को लोग किसी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करते हैं।
आमतौर पर किसी ने किसी को ब्लॉक किया है या नहीं, इसके बारे में पता नहीं चल पाता।
व्हाट्सएप का कहना है कि यदि आपको लगता है किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो सबसे पहले उसके लास्ट सीन को देखें।
यदि लास्ट सीन नहीं दिख रहा है तो यह संभव है कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है।
यदि कोई ऑनलाइन नहीं दिख रहा है तो हो सकता है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है।
इसके अलावा एक और तरीका है। यदि आपको किसी की प्रोफाइल पिक्चर नहीं दिख रही है तो ऐसे में आपके ब्लॉक होने की प्रबल संभावना है।
इसके अलावा आप उसे व्हाट्सएप कॉल करके भी चेक कर सकते हैं। यदि आपको किसी ने ब्लॉक किया होगा तो कॉल नहीं जाएगा।
यदि आपको लगता है कि किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो उसे किसी ग्रुप में एड करने की कोशिश करें, यदि वह ग्रुप में एड नहीं होता है तो समझ लीजिए कि आप 100 फीसदी ब्लॉक हो चुके हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें