अमर उजाला
Wed, 17 July 2024
हम फेसबुक पर तमाम तरह की चीजें देखते हैं जिनमें फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि शामिल हैं।
कई बार हम कुछ ऐसी चीजें देखते हैं जो अच्छी होती हैं और बाद में उनकी जरूरत पड़ जाती है लेकिन फिर हम खोज नहीं पाते हैं।
इस खबर को पढ़ने के बाद आप फेसबुक एप की हिस्ट्री आराम से देख सकेंगे और डिलीट भी कर सकेंगे।
फेसबुक एप खोलें और एप के दाएं कोने में तीन लाइनों (☰) पर टैप करें। यह आपको मेनू पेज पर ले जाएगा।
नीचे स्क्रॉल करें और "Settings & Privacy" पर टैप करें, फिर "Settings" पर टैप करें।
"Settings" पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और "Your Information" सेक्शन में "Activity Log" पर टैप करें।
"Activity Log" में जाकर वीडियो, फोटो या फीड किसी को भी चुनें और हिस्ट्री देखें।
यहां से आप आप एक-एक करके सर्च आइटम के बगल में दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करके "Delete" कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें